Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदुनिया का सबसे बड़ा धर्म राष्ट्रधर्म और मातृभूमि की सेवा : स्वतंत्र...

दुनिया का सबसे बड़ा धर्म राष्ट्रधर्म और मातृभूमि की सेवा : स्वतंत्र देव सिंह

–कोई घर खाली न रहे, हर घर में तिरंगा लहराएं : स्वतंत्र देव

प्रयागराज(हि.स.)। क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद ने भारत माता की स्वतंत्रता के लिए अपने आप को बलिदान कर दिया और देश के सभी नौजवानों को यह संदेश दिया कि दुनिया का सबसे बड़ा अगर कोई धर्म है तो वह है राष्ट्र धर्म और मातृभूमि की सेवा।

यह बातें उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को चंद्रशेखर आजाद पार्क में पहुंचकर उनके प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि एक शक्तिशाली भारत का निर्माण कर महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के सपनों का भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरा देश आजादी के 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है। इस महोत्सव के माध्यम से देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले अनेकों अनेक क्रांतिकारियों एवं महापुरुषों के बलिदान को स्मरण किया जा रहा है। उनके योगदान को आज के नौजवानों के बीच ले जाने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महान क्रांतिकारियों और महापुरुषों को सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 11 अगस्त से लेकर 16 अगस्त तक हर घर तिरंगा लहरा कर राष्ट्रभक्ति का जनजागरण किया जाएगा। जिसमें हम सभी लोग यह संकल्प लेकर तिरंगा लगाएं कि कोई घर खाली न रह जाए हर घर में तिरंगा लहराएं, राष्ट्रभक्ति जगाएं और भारत का उज्जवल भविष्य बनाएं।

इस अवसर पर स्वतंत्र देव सिंह ने स्कूली बच्चों एवं स्काउट के बच्चों को हाथ में तिरंगा देकर राष्ट्रभक्ति का जज्बा जगाया। कार्यक्रम में एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, यमुनापार जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती, गंगापार जिलाध्यक्ष अश्वनी दुबे, राजेश केसरवानी, अश्वनी पटेल, विवेक अग्रवाल, विवेक गौड़ एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विद्या कान्त

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular