गाजियाबाद (हि.स.)। भगवान दुधेश्वरनाथ मंदिर में दो दिवसीय संत सनातन कुंभ रविवार को होगा। इसमें देशभर के संत शामिल होंगे। मंदिर के महंत नारायण गिरी ने शनिवार को बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीमहंत गौरी गिरी जी महाराज और दुधेश्वर मठ के समस्त ब्रह्मलीन गुरु मूर्तियों की पुण्य स्मृति में संत सनातन कुंभ का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शंकराचार्य महामंडलेश्वर और वरिष्ठ अतिथिगणों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। रविवार (03 जुलाई) को रात्रि 08 बजे से प्रभु इच्छा तक भजन संध्या एवं नृत्य नाटिका का आयोजन होगा। इसमें दिल्ली के गायक कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा।
चार जुलाई को सुबह श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज (दूधेश्वर पीठाधीश्वर एवं अंतरराष्ट्रीय मंत्री श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा एवं धर्मपाल गर्ग अध्यक्ष मंदिर विकास समिति एवं अनुज धर्म गर्ग द्वारा मन्दिर मे समस्त सिद्ध समाधी वाले ब्रह्मलीन गुरुमूर्तियों का पूजन एवं भगवान दुधेश्वर का अभिषेक कर, मन्दिर में स्थापित समस्त देवी देवताओं का पूजन किया जाएगा। इ
फरमान अली
