Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदुकान में छत की कुंडी के सहारे लटकता मिला युवक का शव,...

दुकान में छत की कुंडी के सहारे लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़(हि.स.)। एक युवक ने बीती रात अपनी दुकान में छत के कुंडी से मफलर के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबेडकर नगर जिले के जदवापुर गांव निवासी अनुज कुमार विश्वकर्मा(25) पुत्र पन्नालाल विश्वकर्मा अपने पिता के साथ मिलकर लगभग 18 वर्षों से आज़मगढ़ जिले के अतरौलिया थाना के छितौनी में टायर पंचर व गैस वेल्डिंग की दुकान करता था। प्रतिदिन दुकान बंद कर पिता-पुत्र अपने घर चले जाते थे। लेकिन बीती रात को पिता दुकान बंद कर जब घर जाने की तैयारी करने लगा तो बेटे ने कहा कि आज वह दुकान पर ही रहेगा,जिसके बाद उसका पिता घर चला गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार अनुज प्रत्येक दिन सुबह 6 बजे उठकर दुकान पर झाड़ू लगाता था, लेकिन जब मंगलवार की सुबह नहीं उठा तो अगल-बगल के लोगों ने दुकान का शटर उठाकर देखा तो छत की कुंडी में मफलर के सहारे उसका शव लटक रहा था। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना थाना व मृतक के परिजनों को दी गई।

मौके पर पहुचीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। अतरौली थानाध्यक्ष सविंद्र राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राजीव/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular