व्यापारियों का निगम कार्यालय व घंटाघर पर धरना
गाजियाबाद(हि.स.)। नगर निगम द्वारा 1702 दुकानों का किराया 11 गुना करने सम्बन्धी प्रस्ताव के विरोध में आज शहर के व्यापारी सड़क पर आ गए। एक तरफ नगर निगम सदन की बैठक हो रही थी तो दूसरी ओर व्यापारी निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा के नेतृत्व में व्यापारियों ने घंटाघर पर धरना दिया। मौके पर पार्षद अनिल स्वामी ने सबको आश्वासन दिया कि इस प्रस्ताव को आज ही बोर्ड की बैठक में निरस्त कर दिया जाएगा और आप सब लोग अपनी दुकानें खोलें । महापौर आशा शर्मा द्वारा फोन करके भी आश्वासन दिया गया है । राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने भी आश्वासन दिया है कि किसी भी हाल में इस आदेश को पारित नहीं करा जाएगा। मौके पर गोल मार्केट अध्यक्ष संजीव लाहोरिया, पुरानी मुंसफी अध्यक्ष भरत गोयल, टाउन हॉल मार्केट अध्यक्ष हरि मेहता, सब्जी मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष कासिम, प्रधान युवा महानगर अध्यक्ष उदयवीर, लाड़ी युवा प्रदेश उपाध्यक्ष राजू छाबड़ा, सुनील चाचा, सुरेश महाजन, तिलक महाजन, नरेश ढींगरा, पराग अरोड़ा समेत सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।
वही उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष गोपीचंद के नेतृत्व में निगम मुख्यालय पर धरना दिया। उनके साथ महामंत्री अशोक चावला, राकेश स्वामी समेत अनेक व्यापारी शामिल थे।
