Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदीवार लेखन व गांव चलो अभियान से माहौल बनाएगी भाजपा

दीवार लेखन व गांव चलो अभियान से माहौल बनाएगी भाजपा

लखनऊ(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा के आगामी चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी ने इसके लिए क्लस्टरवार बैठकों का दौर शुरू किया है। कई बैठकें संपन्न भी हो चुकी हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को मेरठ लोकसभा क्लस्टर की बैठक ली।

बैठक में क्लस्टर के अधीन आने वाली मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद के विधायक, विधान परिषद सदस्य और संबंधित जिलों के प्रभारी मंत्री उपस्थित रहे। दीवार लेखन व गांव चलो अभियान के माध्यम से भाजपा माहौल बनाएगी। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को दीवार लेखन, गांव चलो अभियान, बूथ सशक्तीकरण अभियान, नारी शक्ति वंदन अभियान को सफल बनाकर पार्टी के पक्ष में सकारात्मक माहौल बनाने का निर्देश दिया है।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि सामाजिक संपर्क, की वोटर संपर्क, स्वयं सहायता समूहों के लोगों से संपर्क, प्रमुख व्यक्तियों से संपर्क के लिए पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में सहभागिता कर पार्टी को आगामी चुनावों में विजय श्री दिलानी है।

बृजनन्दन/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular