Wednesday, March 4, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडल दीपोत्सव से अयोध्या के पर्यटन को मिली नई उड़ान, विदेशों तक पहुंची...

 दीपोत्सव से अयोध्या के पर्यटन को मिली नई उड़ान, विदेशों तक पहुंची गूंज

-वर्ष 2017 के बाद से अयोध्या में पर्यटकों का आना-जाना बढ़ा

अयोध्या (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में 2017 में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी तबसे अयोध्या का मान फिर से बढ़ता चला गया। इसकी गूंज विदेशों तक पहुंचती रही। देश-प्रदेश के साथ ही विदेशों के भी पर्यटकों के यहां आने का क्रम बदस्तूर जारी है। साढ़े पांच वर्षों में मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव, पौराणिक स्थलों के नवनिर्माण एवं पुनरुद्धार आदि की बदौलत अयोध्या में अध्यात्म, संस्कृति एवं विकास की नई राह दिखाई। पर्यटकों ने भी यह माना कि अयोध्या अपने गौरवशाली अतीत के साथ समृद्धशाली वर्तमान की नई कहानी कह रहा है। दीपोत्सव ने भी अयोध्या के पर्यटन को नई उड़ान दी है।

योगी सरकार बनने के बाद से यहां न सिर्फ आध्यात्मिक, बल्कि सांस्कृतिक ऊंचाइयों को भी छुआ जाने लगा। श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। सदियों से मंदिर की राह देख रहे श्रद्धालुओं को जब इसकी खुशी मिली तब भी वे खुद को यहां आकर शीश नवाने से रोक न सके। शपथ लेने के बाद योगी सरकार ने सबसे पहले यहां के गौरव को पुनः लौटाने का जो संकल्प लिया, आज वह फलीभूत हो चुका है। प्रतिवर्ष इस कार्यक्रम में बढ़ोतरी होती गई। इसके प्रति आस्था का दीप जलाने लोग सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, वरन देश के सभी प्रांतों के साथ विदेशों की धरती से भी यहां आने लगे।

मार्च 2020 में कोरोना ने समूचे विश्व को अपनी चपेट में ले लिया। महज जनवरी से मध्य मार्च तक यहां 2600 से अधिक पर्यटक पहुंचे। 2017 से अगस्त 2022 के बीच यहां एक लाख 11 हजार 242 विदेशी पर्यटक पहुंचे। सितंबर में यहां आईं फ्लोरिडा की मारिया मेडियना और जापान की योशी तोशी निकिता ने कहा था कि राम की अयोध्या अब ‘सुप्रीम’ बन गई है। उत्तर प्रदेश की सरकार ने यहां की दशा बदल दी है। अयोध्या हर क्षेत्र में अब बदला-बदला सा है। हम भी राम मंदिर का निर्माण देखना चाहते हैं। इससे यहां पर निवेश भी करना चाहते हैं।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि भारत के हर कोने से भी पर्यटकों का यहां पहुंचना जारी रहा। 2022 के महज छह महीने (जनवरी से अगस्त) के बीच ही अयोध्या दो करोड़ से अधिक भारतीय पर्यटक पहुंचे। 2019 में भी यह संख्या दो करोड़ से अधिक थी।

वर्ष भारतीय विदेशी कुल

2017 1,78,32717 25141 1,78,57,858

2018 1,95,34,824 28335 1,95,63,159

2019 2,04,63,403 28321 2,04,91,724

2020 61,93,537 2611 61,96,148

2021 1,57,43,359 431 1,57,43,790

2022 2,21,12,402 26,403 2,21,38,805

दिलीप शुक्ल

RELATED ARTICLES

Most Popular