Tuesday, March 3, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलदीपोत्सव शोभायात्रा को डा. दिनेश शर्मा और डा. नीलकंठ तिवारी ने हरी...

दीपोत्सव शोभायात्रा को डा. दिनेश शर्मा और डा. नीलकंठ तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

साकेत महाविद्यालय से निकली 11 झांकियां, पहुंचेंगी राम कथा पार्क

अयोध्या (हि.स.)। पांचवें दिव्य दीपोत्सव की शोभा यात्रा को उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा तथा पर्यटन, संस्कृति राज्य मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बुधवार की सुबह निकली का. सु. साकेत महाविद्यालय से दीपोत्सव शोभायात्रा राम कथा पार्क तक जाएगी। शोभायात्रा में रामायण कालीन 11 झांकियां प्रस्तुत कर रही मनमोहक दृश्य हैं।

11 झांकियां में रामायणकालीन विभिन्न दृश्यों को जनता के सामने प्रस्तुत कर रही हैं। इसमें राम दरबार, पुष्पक विमान से भगवान राम की अयोध्या वापसी, भगवान बाल्मीकि की कुटी, अशोक वाटिका, हनुमान द्वारा लंका दहन और अन्य दृश्य दिखाई दे रही हैं।

झांकियों में भगवान शिव का एक रूप माना जाने वाला शिवलिंग भी है, जिसे भगवान राम ने समुद्र पार करने के पूर्व समुद्र तट पर स्थापित किया था। इसे एक विशेष झांकी के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। झांकियां साकेत महाविद्यालय से निकलकर अयोध्या मुख्य मार्ग से होते हुए राम की पैड़ी घाट के निकट होते हुए राम कथा पार्क तक जाएगी ।

RELATED ARTICLES

Most Popular