Sunday, February 15, 2026
Homeमनोरंजनदीपिका ने शेयर की किंग खान को किस करते हुए फोटो

दीपिका ने शेयर की किंग खान को किस करते हुए फोटो

शाहरुख खान और उनकी टीम इस वक्त ”जवान” की सफलता का जश्न मना रही है। हाल ही में ”जवान” की टीम ने मीडिया से बातचीत की। इस मौके पर उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं, फिल्म की शूटिंग के समय के किस्से भी सुनाए। फिल्म में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का कैमियो है। वह भी इस कार्यक्रम में शामिल हुईं।

इस इवेंट में दीपिका ने शाहरुख खान के गाल पर किस किया। वीडियो वायरल हुआ था। दीपिका ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की हैं। उन्होंने शाहरुख के साथ जो तस्वीरें पोस्ट की हैं उनमें से एक तस्वीर में वह शाहरुख के गाल पर किस कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि यह उनकी पसंदीदा फोटो है।

दीपिका के इस पोस्ट के बाद इस पर उनके पति रणवीर सिंह के कमेंट ने सबका ध्यान खींचा। रणवीर ने दीपिका की फोटो पर कमेंट किया, ”इश्क में दिल बना है, इश्क में दिल फना है।”

इस बीच फिल्म ”जवान” को रिलीज हुए आठ दिन हो गए हैं। फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। महज आठ दिनों में फिल्म ने भारत में 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। तो दुनियाभर में कमाई का आंकड़ा 700 करोड़ से भी ज्यादा है।

लोकेश चंद्रा/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular