Sunday, April 12, 2026
Homeमनोरंजन दीपिका- जान्हवी समेत इन हसीनाओं ने 'एली अवॉर्ड्स नाइट' में बिखेरा जलवा

 दीपिका- जान्हवी समेत इन हसीनाओं ने ‘एली अवॉर्ड्स नाइट’ में बिखेरा जलवा

मुंबई में बुधवार की रात एली इंडिया ब्यूटी अवॉर्ड्स 2022 का आगाज हुआ। इस अवार्ड फंक्शन में बॉलीवुड के कई हसीनाओं ने हुस्न का जलवा बिखेरा। सोशल मीडिया पर इस दौरान के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। एली इंडिया ब्यूटी अवॉर्ड्स 2022 फंक्शन में बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण ने शिरकत की थी। इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट टॉप और स्कर्ट में में नजर आईं, जिसमे वह बेहद खूबसूरत लग रहीं थी।

धड़क गर्ल जान्हवी कपूर भी इस दौरान नजर आईं। इस दौरान वह खुले बालों और ब्लू कलर के ऑफ शोल्डर शिमरी गाउन में कमाल की लग रहीं थी। वहीं इस इवेंट में एली एवराम बेहद अतरंगी ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। व्हाइट कलर की इस ऑफ शोल्डर ड्रेस को एली ने अपने लुक को बालों में बन बनाकर उसमें ब्लैक बो लगाकर पूरा किया था। इसके साथ ही नीचे ब्लैक कलर की फ्रिल लगी थी।

इस दौरान अभिनेत्री रकुलप्रीत ब्लैक ट्यूब ड्रेस में नजर आईं। वहीं अभिनेता कार्तिक आर्यन अवार्ड फंक्शन में पहुंचे थे। इस दौरान एक्टर ने ग्रीन सूट पहना था। कार्तिक इस लुक में बेहद हैंडसम लग रहे थे। इन सब के अलावा कृति सेनन, करण कुंद्रा, हिना खान आदि ने भी अवार्ड फंक्शन में चार चाँद लगाया।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular