Saturday, March 14, 2026
Homeखेलदीपिका कुमारी टोक्यो ओलंपिक से बाहर

दीपिका कुमारी टोक्यो ओलंपिक से बाहर

टोक्यो (हि.स.)।भारत की स्टार महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी का टोक्यो ओलंपिक में सफर समाप्त हो गया है। दीपिका को महिलाओं के व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। दीपिका को कोरियाई खिलाड़ी अन सान ने 6-0 से हराया।

दीपिका पहला सेट हार गई। अन ने पहले सेट में 30 (10, 10, 10) का स्कोर किया। जबकि दीपिका का स्कोर 27 (7, 10, 10) का रहा।

दूसरा सेट भी कोरिया की सान ने जीता। सान ने इस सेट में कुल 26 (9, 10 और 7) का स्कोर किया। कुल वहीं दीपिका का कुल स्कोर 24 रहा।

अंत मे दीपिका ने यह मुकाबला 27-30, 24-26, 24-26 से गंवाया। अब तीरंदाजी में पदक की आखिरी उम्मीद अतानु दास हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular