Saturday, March 28, 2026
Homeमनोरंजनदीपिका और रणवीर ने मुंबई में खरीदा नया घर

दीपिका और रणवीर ने मुंबई में खरीदा नया घर

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह को बॉलीवुड में सबसे पॉपुलर कपल के तौर पर देखा जाता है। दोनों की केमिस्ट्री के चर्चे हमेशा होते हैं। अब चर्चा है कि इस कपल ने मुंबई में नया घर खरीदा है। उनका यह घर शाहरुख खान के घर के बगल में है। आइए जानते हैं इसके लिए उन्हें कितनी कीमत चुकानी पड़ी।

इस समय सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर के घर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो बांद्रा का है। दीपिका और रणवीर का नया घर अभिनेता शाहरुख खान के घर मन्नत के बगल में है।

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका-रणवीर ने बैंडस्टैंड की बिल्डिंग सागर रेशम की 16, 17, 18 और 19 मंजिलों में फैले अपार्टमेंट को खरीदा है। इस चार फ्लोर के लिए दीपिका और रणवीर ने 119 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इसके अलावा दोनों ने अलीबाग में एक घर भी खरीदा है।

वीडियो देखने वाले एक यूजर ने कहा, ”उन्होंने यह घर इसलिए खरीदा है, क्योंकि वे शाहरुख के फैन्स से मिलना चाहते हैं।” एक अन्य यूजर ने कहा, ”चाहे आप कुछ भी कर लें, आपको शाहरुख जैसे फैन्स कभी नहीं मिलेंगे।”

दीपिका की अपकमिंग फिल्में

दीपिका फिलहाल अपनी आने वाली फिल्मों ”प्रोजेक्ट के” और ”फाइटर” में व्यस्त हैं। इससे पहले दीपिका ने शाहरुख और जॉन के साथ फिल्म ”पठान” में काम किया था। ”पठान” 2023 की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है। ऐसी भी अफवाहें हैं कि अभिनेत्री शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म ”जवान” में एक कैमियो में नजर आएंगी।

लोकेश चंद्रा/संजीव

RELATED ARTICLES

Most Popular