Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदीपावली में चित्रकूट आने वाले श्रद्धालुओं को सीएम योगी करवाए "रामायण" के...

दीपावली में चित्रकूट आने वाले श्रद्धालुओं को सीएम योगी करवाए “रामायण” के दिव्य दर्शन

चित्रकूट (हि.स.)। दीपावली अमावस्या पर्व के पहले कामदगिरि परिक्रमा मार्ग में बनकर तैयार रामायण दर्शन शुरु कराने की मांग मुख्यमंत्री से बुन्देली सेना ने की है। अमावस्या में लाखों लोग तीर्थक्षेत्र आयेंगे। रामायण दर्शन से सुखद संदेश लेकर जायेंगे।

बुन्देली सेना जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश सरकार की मंशानुरुप पर्यटन विभाग ने कामदगिरि परिक्रमा मार्ग में दिव्य रामायण दर्शन बनाया है। थ्रीडी विधि से न केवल रामायण दिखाने की व्यवस्था है, बल्कि तीर्थक्षेत्र के सभी तीर्थों का विवरण, रेस्टोरेंटर के साथ प्रतीक्षालय और एक सुखद माहौल है। पिछले कई महीनों से ये बनकर तैयार है। इसका शुभारम्भ नहीं हो सका है। दीपावली के पहले रामायण दर्शन का शुभारम्भ हो जाता तो देश भर से तीर्थक्षेत्र आने वाले लाखों श्रद्धालु लाभान्वित होते। इसी प्रकार रामघाट कैफेटेरिया भवन उद्घाटन की राह तक रहा है।

उन्होंने कहा कि रामघाट में मन्दाकिनी नदी में लेजर लाइट एण्ड साउंड शो भी आकर्षण का केन्द्र है। दीपावली के पहले इसका भी शुरु होना नितांत जरूरी है। बारिश और बाढ़ के दौरान इसे हटा दिया गया था। अब मौसम खुल गया है। नवरात्र से दीपावली के बीच बड़े पैमाने पर श्रद्धालु तीर्थक्षेत्र आयेंगे। बुन्देली सेना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूरी हो चुकी सभी योजनाओं का जल्द उद्घाटन की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular