आगरा (हि. स.)। दीपावली खुशियों का पर्व है, जिसमें खुशियां बांटने से आत्मिक संतुष्टि मिलती है। किसी गरीब को दीपावली का उपहार देने से उसके घर भी उत्सव मनवाने की पहल की जा सकती है। इसी भाव से आगरा सुल्तानगंज पुलिया पर मंगलवार को गरीब और झुग्गी झोपड़ी वासियों के बीच पहुंचे औद्योगिक विकास राज्यमंत्री डॉ. धर्मवीर प्रजापति ने मिट्टी के दीपक, तेल औऱ मिष्ठान वितरण कर लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
राज्यमंत्री डॉ. धर्मवीर प्रजापति ने रामबाग और सुल्तानगंज के साथ शहर के सभी इलाकों में रहने वाले गरीब परिवारों के घर दीपावली के सामान बांटने का लक्ष्य तय किया है। वहीं, भाजपा मंत्री के पहली बार झुग्गी झोंपड़ी में उपहार देने पर लोग भाव विभोर नजर आये।
सड़क किनारे बसे ये गरीब राज्यमंत्री से उपहार पाकर बेहद खुश नजर आये। उनकी इस नेक पहल की सभी ने जमकर सराहना की।
