Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदीपक सिंह ने आयोग को लिखा पत्र, भाजपा के प्रचार पर लगे...

दीपक सिंह ने आयोग को लिखा पत्र, भाजपा के प्रचार पर लगे रोक

लखनऊ, 11 जनवरी (हि.स.)। विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता दीपक सिंह ने मुख्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर भाजपा के जनसंपर्क अभियान पर रोक लगाने की मांग की है। निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र में दीपक सिंह ने भाजपा पर कोरोना फैलाने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस नेता ने कहा है कि अगर भाजपा के घर-घर जन संपर्क अभियान को नहीं रोका गया तो यह घर- घर कोरोना वायरस फैलाओ अभियान साबित हो सकता है। इसलिए कोविड प्रोटोकाल के अनुसार भाजपा नेताओं को होम क्वारंटीन कराया जाय तथा उनके प्रचार अभियान पर रोक लगाया जाय।

कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने पत्र में लिखा है कि भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राधा मोहन सिंह कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। उन्होंने खुद अपने संपर्क में आये लोगों से कोरोना जांच कराने की सलाह दी है। भाजपा के तमाम नेता जो उनके साथ बैठक में उपस्थित थे, वह चुनाव अभियान के तहत भारी भरकम भीड़ के साथ जनसंपर्क कर रहे हैं। इससे कोविड संक्रमण फैलने की पूरी आशंका है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular