Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदिहाड़ी मजदूरों में बांटी गई राहत सामग्री, वैक्सीन के लिए जागरूक किया

दिहाड़ी मजदूरों में बांटी गई राहत सामग्री, वैक्सीन के लिए जागरूक किया

वाराणसी (हि.स.)। कोरोना के संभावित तीसरी लहर को लेकर सामाजिक संस्थाएं भी सजग है। संस्थाएं लगातार लोगों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करने और वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रही है।

बुधवार को सामाजिक संस्था लोक समिति और आशा ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने रोहनिया जंसा क्षेत्र के चार गांवों में जन जागरूकता अभियान चलाने के साथ 140 परिवार में राहत सामग्री बांटकर वैक्सीन लगाने की अपील किया। इसमें दिहाड़ी मजदूर, गर्भवती, विधवा,वृद्ध एकल महिला तथा दिब्यांग परिवार शामिल है। कार्यकर्ताओं ने लोगों में मास्क भी वितरित किया। इस दौरान पर्चे बांटकर कोरोना टीकाकरण के लिये लोगों को जागरूक किया गया। राहत सामग्री पाकर मजदूरों के चेहरे खिल गए।

समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि संस्था द्वारा गरीब और जरूरतमन्द लोगों को चिन्हित कर लगातार राहत सामग्री वितरण का कार्य किया जा रहा है। अब तक छह हजार से ज्यादा परिवारों को राशन व पौष्टिक आहार, दवा आदि दिया जा चूका है। राशन किट में लोगों को दाल, चीनी, चाय, सोयाबीन, नमक, साबुन, मास्क, सैनिटाइजर मास्क, सेनेट्री पैड आदि दिया जा रहा है।

अभियान में सत्यप्रकाश सिंह, मनजीता, आशा, सीमा, मैनब बानो, रामबचन, शिवकुमार, अरविन्द, सोनी, अनीता, आशा आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular