मुंबई(हि. स.)। पश्चिम रेलवे ने ट्रेन संख्या 09403/ 09404 अहमदाबाद-सुल्तानपुर-अहमदाबाद और ट्रेन संख्या 09407/ 09408 अहमदाबाद-वाराणसी-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों को दिसंबर 2021 से फरवरी 2022 माह के दौरान संभावित कोहरा मौसम के कारण निरस्त करने का निर्णय लिया है। इस अवधि के बाद ये सेवाएं पुनः बहाल कर दी जाएंगी।
पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 09403 अहमदाबाद-सुल्तानपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 07 दिसंबर 2021 से 22 फरवरी 2022 तक तथा ट्रेन संख्या 09404 सुल्तानपुर-अहमदाबाद सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 08 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक निरस्त रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09407 अहमदाबाद-वाराणसी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 02 दिसंबर 2021 से 24 फरवरी 2022 तक तथा ट्रेन संख्या 09408 वाराणसी-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 04 दिसंबर 2021 से 26 फरवरी 2022 तक निरस्त रहेगी।
