Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदिशा पाटनी बनी गुलाबरी की नई ब्रांड अम्बेसडर

दिशा पाटनी बनी गुलाबरी की नई ब्रांड अम्बेसडर

लखनऊ (हि.स.)। डाॅबर इंडिया ने गुलाब के गुणों से भरपूर अपने स्किन केयर ब्रांड ‘गुलाबरी‘ के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी को अपनी नई ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त बनाया है। दिशा अब डाॅबर गुलाबारी का नया चेहरा होंगी और साथ विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर ब्राण्ड के विज्ञापनों में नजर आएंगी।

डाॅबर इंडिया लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेन्ट मार्केटिंग अभिषेक जुगरान ने कहा कि डाॅबर गुलाबरी ब्यूटी एवं स्किन केयर ब्राण्ड्स में से एक है, जो चमकती खूबसूरत त्वचा और गुलाबों जैसे निखार का वादा करता है। ‘गुलाबरी‘ दिशा की प्राकृतिक खूबसूरती के साथ मैच करता है। दिशा पाटनी का व्यक्तित्व डाॅबर गुलाबरी ब्राण्ड की तरह है, जो हजारो टीनएज लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें खुशी है कि दिशा पाटनी हमारे ब्राण्ड के साथ जुड़ने जा रही हैं।

श्री जुगरान ने कहा कि इस अवसर पर डाॅबर ने गुलाबरी को बेहतर पैकिंग में लॉन्च किया है। इस मौके पर दिशा ने कहा कि हर टीनएजर लड़की की तरह, डाॅबर गुलाबरी मेरे लिए भी पहला ब्यूटी केयर ब्राण्ड है। मेरा मानना है कि यह ब्राण्ड अपने आप में खूबसूरती का प्रतीक है। मुझे खुशी है कि मैं नैचुरल और गुलाबों जैसे निखार के बारे में बात करने जा रही हूं जो नई पीढ़ी की लड़कियों के लिए बहुत अधिक मायने रखता है। डाॅबर इंडिया लिमिटेड के कैटेगरी हेड, स्किन केयर, अजय गांधी ने कहा कि डाॅबर गुलाबरी दशकों से लाखों लड़कियों का पसंदीदा ब्यूटी ब्राण्ड रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular