Tuesday, March 31, 2026
Homeमनोरंजनदिशा परमार ने स्विमिंग पूल के किनारे फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

दिशा परमार ने स्विमिंग पूल के किनारे फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

‘बड़े अच्छे लगते हैं’ एक्ट्रेस दिशा परमार और उनके पति गायक राहुल वैद्य जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। प्रेग्नेंट दिशा फिलहाल इस फेज को खूब एन्जॉय कर रही हैं, हाल ही में उन्होंने अपने लिए कुछ समय निकाला और आराम किया।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली दिशा ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है और ये काफी चर्चा में है। स्विमिंग पूल के किनारे रिलैक्स करते हुए दिशा ने मोनोकिनी में अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया। मैरून कलर की इस ड्रेस में दिशा का लुक इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल है।

दिशा का ये नया अवतार कई लोगों को पसंद आया। उनकी फोटो पर कई लोगों ने लाइक और कमेंट किए हैं, लेकिन कुछ फैंस को उनका ये लुक बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। कई लोगों ने दिशा को मोनोकिनी पहनने के लिए ट्रोल भी किया है। इस पर कई कमेंट्स आए हैं, जिनमें से कुछ को साफ तौर पर यह लुक पसंद नहीं आया।

दिशा सीरियल ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ में पंखुड़ी के किरदार से लोकप्रिय हुईं। इस शो में वह नकुल मेहता के साथ नजर आईं थीं। इनकी केमिस्ट्री को पसंद करते हुए एकता कपूर ने इन दोनों को ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के दूसरे सीजन में कास्ट किया। वहां भी उनकी जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। फिलहाल ये दोनों ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के तीसरे सीजन में भी नजर आ रहे हैं, लेकिन इस शो को पहले सीजन जितना रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है।

लोकेश चंद्रा/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular