लखनऊ (हि.स.)। प्रकृति ने भले ही दिव्यांग बना दिया हो, लेकिन हौसले कम नहीं हैं। यह दिखा आशियाना में दिव्यांग बच्चों द्वारा दीपावली पर लगाए गये स्टाल पर, जिसमें एक से एक बढ़कर सजावटी सामान व दीपक से स्टाल सजे थे। वहां पूर्व मंत्री स्वाती पहुंचीं और स्टाल देखकर बच्चों की सराहना की। वे स्टालों को देखकर भावुक हो गयीं। उन्होंने स्वाती फाउंडेशन के लिए उनके सारे सामान खरीद लिए।
पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने बताया कि स्वाती फाउंडेशन इन दिव्यांग बच्चों द्वारा निर्मित समस्त उत्पादों को खरीद कर उन परिवारों तक पहुंचाएगा, जो अपनी आर्थिक अक्षमता के कारण इस त्योहार को उल्लास पूर्वक नहीं मना सकते हैं। ऐसे पर्व पर हम सभी को निर्बल परिवारों के घर रोशन हों, इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। स्वाती फाउंडेशन भी सभी के जीवन को रोशन करने के दृढ़ संकल्प के साथ सक्रियता पूर्वक कार्य कर रहा है। पूर्व मंत्री ने इन बच्चों के कौशल विकास एवं स्कूली शिक्षा हेतु हर संभव मदद का भी भरोसा दिलाया। दिव्यांग बच्चों ने अपने स्टालों पर एक से बढ़कर एक सजावटी सामान एवं दीपक सजा रखे थे, जो उन्होंने स्वयं ही बनाये थे। यह देखकर स्वाती सिंह ने कहा कि प्रकृति हर एक व्यक्ति को कुछ ना कुछ विशेष देती है। आवश्यकता सिर्फ उसे पहचान कर उसमें निखार लाने की है।
उपेन्द्र
