Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदिव्यांगों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिया...

दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन

कानपुर(हि.स.)। दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में मुख्य चिकित्साधिकारी को एक ज्ञापन दिया,जिसमें दिव्यांग बोर्ड में मानसिक रोग विशेषज्ञ और अनुभवी लिपिक की तैनाती एवं मूक बधिर दिव्यांगों के लिए बैरा जांच की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। इसमें कान की बीमारियां फुंसी, फोड़े, मोम का इकट्ठा होना, सुनाई न देना जैसी अन्य बीमारियों की जांच की जाती है। सुनने की क्षमता की जांच ऑडियोमीटरी तकनीक से की जाती है। इसमें इलेक्ट्रोड को चेस्ट के बजाय स्कल (खोपड़ी) पर लगाकर बहरेपन या सुनने की क्षमता का पता लगाया जाता है।

ज्ञापन के माध्यम से दिव्यांग बोर्ड में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चिरंजीवी की उपस्थित रहने एवं दिव्यांग बोर्ड में अनुभवी लिपिक की तैनाती करने और मूक बधिर दिव्यांगों के लिए बैरा जांच की व्यवस्था कराए जाने तथा आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।

ज्ञापन देने वालों कहना है कि दिव्यांग बोर्ड में अनुभवी लिपिक की तैनाती होनी चाहिए, लिपिक के न होने से दिव्यांगजनों के सत्यापन से सम्बन्धित आवेदन पत्र लम्बे समय से लंबित है। मूक बधिर दिव्यांगों के लिए जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है जिससे उनका दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है, जिससे गरीब दिव्यांग जनों का आयुष्मान कार्ड बनवाने एवं उपचार की सुविधाएं नहीं मिल पा रही है, जिससे दिव्यांगजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, जिला अध्यक्ष दक्षिण आनन्द तिवारी, अरविंद सिंह, बंगाली शर्मा, वैभव दीक्षित, गुड्डी दीक्षित, प्रेम कुमार तिवारी, जितेंद्र कुमार गुप्ता, गौरव कुमार, अर्जुन कुमार, विजय प्रताप सिंह, भगवानदास, पुष्पेंद्र सिंह अंकिता, आशीष कुमार आदि शामिल रहे।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular