Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेश दिव्यांगजनों को रोजगार देने के लिए काशी में रोजगार मेला 21 को

 दिव्यांगजनों को रोजगार देने के लिए काशी में रोजगार मेला 21 को

वाराणसी (हि.स.)। दिव्यांगजनों को रोजगार देने के लिए 21 जुलाई को भेलूपुर स्थित सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कालेज में वृहद मंडलीय दिव्यांगजन रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। मेले के संयोजक राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य डॉ. उत्तम ओझा ने मंगलवार को जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मेले में कुल 15 से 20 कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं। दिव्यांगजनों को मौके पर ही उनका इंटरव्यू लेकर नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। यह मेला केवल दिव्यांगजनों के लिए ही आयोजित है। डॉ. ओझा ने बताया कि दिव्यांगजनों को रोजगार मिले, यह केंद्र एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में वाराणसी में यह मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले के माध्यम से दिव्यांगजनों को रोजगार देकर उनको स्वाबलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम तथा समर्थ भारत के सपनों को साकार करने के लिए सामाजिक संस्था जन विकास समिति वाराणसी और द स्पेशल एबल फाउंडेशन ने रोजगार मेले के लिए पहल की है। मेला का उद्घाटन वाराणसी के नगर प्रमुख अशोक तिवारी करेंगे। उद्घाटन समारोह में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विश्वनाथ दुबे भी मौजूद रहेंगे। डॉ. ओझा ने बताया कि दिव्यांग जनों के लिए कार्यरत सभी संस्थाएं मेले में प्रतिभाग करेंगी।

श्रीधर/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular