Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदिवाली की रात बस स्टैंड में आग लगने से निजी बस ख़ाख

दिवाली की रात बस स्टैंड में आग लगने से निजी बस ख़ाख

हमीरपुर (हि. स.)। बस स्टैंड हमीरपुर में अचानक आग लगने से एक निजी बस जलकर राख हो गई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड हमीरपुर मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पा लिया गया है। बताया जा रहा है कि बस स्टैंड हमीरपुर में दिवाली की रात को करीब 8:30 बजे अचानक एक निजी बस में आग भड़क उठी।

आग लगने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। यह संभावना यह जताई जा रही है कि पटाखे के कारण आग बस में लगी है। आग लगने से बस के मालिक का लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।

अग्निशमन अधिकारी हमीरपुर राजेंद्र चौधरी का कहना है कि 8:30 बजे के करीब उन्हें आग लगने की सूचना मिली है। आधे घंटे के भीतर आग पर का काबू लिया गया है। उन्होंने कहा कि बस के साथ पार्क अन्य बसों को आग से बचा लिया गया है।

विशाल/सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular