एअर ट्रॉली में फंसे 48 श्रद्धालु, रस्सियों के सहारे हवा में लटककर ऑपरेशन चला रहे कमांडो
राज्य डेस्क
रांची। झारखंड के देवघर में त्रिकुट पहाड़ पर हुए रोप-वे हादसे के बाद सोमवार की सुबह राहत और बचाव कार्य फिर शुरू किया। अभी करीब 48 लोग अब तक फंसे हैं। ये सभी मालदा, भागलपुर और देवघर के अधिकांश लोग ऊपर फंसे हुए हैं। एनडीआरएफ के साथ सेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है। बचाने के लिए दो हेलीकॉप्टर से मदद ली जा रही है। सेना के कमांडो हवा में रस्सियों के सहारे हेलीकॉप्टर से नीचे उतर कर लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। पहले 25 मिनट के प्रयास में जवानों को सफलता नहीं मिली है। पहले केबिन नंबर 18 और फिर 9 से लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। रविवार की शाम करीब 4 बजे रोप-वे हादसा हुआ। इसमें 12 लोग घायल हुए हैं। अब तक एक महिला की मौत हो चुकी है। रातभर लोग रोप-वे की ट्रॉली में बैठे रहे। एक-दूसरे से बात करके डर को खत्म किया। सुबह होते ही सेना ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। सुबह करीब साढ़े छह बजे वायु सेना का हेलीकॉप्टर पहुंचा। इसमें कमांडो भी मौजूद हैं। हेलीकॉप्टर ने ऑपरेशन शुरू करने से पहले हवाई सर्वे किया। हवा में अटके ट्रॉली में फंसे लोगों को सुरक्षित नीचे उतारने की योजना तैयार की गई।
2500 फीट की ऊंचाई पर अटका केबिन
देवघर एयरपोर्ट के निदेशक संदीप ढींगरा ने बताया कि दो हेलीकॉप्टर आए हैं। हवाई अड्डा प्राधिकरण की ओर से वायुसेना के इन हेलीकॉप्टर को लोकेशन दिया गया है। केबिन जमीन से करीब 2500 फीट की ऊंचाई पर है। लिहाजा ऑपरेशन शुरू करने से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजार किए जा रहे हैं। हादसे में फंसे हुए लोगों की पहचान देवघर के अमित कुमार, खुशबू कुमारी, जया कुमारी, छठी लाल शाह, कर्तव्य राम, वीर कुमार, नमन, अभिषेक, भागलपुर के धीरज, कौशल्या देवी, अन्नु कुमारी, तनु कुमारी, डिंपल कुमार व वाहन चालक, मालदा के पुतुल शर्मा, सुधीर दत्ता, सौरव दास, नमिता, विनय दास के रूप में की गई है। ट्रॉली में फंसे हुए लोगों ने पूरी रात एक-दूसरे से बातचीत करते हुए समय गुजारा। एक-दूसरे का हौसला बढ़ाने का प्रयास किया। सुबह करीब 5 बजे से दोबारा रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया। देर रात केबिन में फंसे लोगों तक खाने का पैकेट पहुंचाने की कोशिश हुई। हालांकि कई लोगों तक खाना-पानी नहीं पहुंच सका। एनडीआरएफ की टीम ने ओपन ट्रॉली से पैकेट केबिन में फेंकने की कोशिश की। सबकी हिम्मत बढ़ाने का प्रयास किया गया। सांसद डॉ. निशिकांत दुबे,उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत सभी अधिकारियों में घटनास्थल पर कैंप किया। इसके बाद सुबह सेना और आईटीबीपी की टीम बचाव कार्य के लिए त्रिकूट रोप-वे पहुंची।अपनो के सकुशल वापसी के लिए परिवार के लोग भी पूरी रात इंतजार करते रहे। बिहार से भी एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
