Tuesday, April 7, 2026
Homeअन्यदिल्ली हाईकोर्ट का फिल्म पृथ्वीराज का टाइटल बदलने की मांग पर सुनवाई...

दिल्ली हाईकोर्ट का फिल्म पृथ्वीराज का टाइटल बदलने की मांग पर सुनवाई से इनकार

नई दिल्ली(हि.स.)। दिल्ली हाईकोर्ट ने अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज का टाइटल बदलने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। चीफ जस्टिस डीएन पटेल की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिकाकर्ता को याचिका वापस लेने की अनुमति दी।

यह याचिका राष्ट्रीय प्रवासी परिषद ने दायर की थी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता का कहना था कि फ़िल्म के टाइटल में महान योद्धा पृथ्वीराज का नाम जिस तरह से बिना किसी सम्माजनक सम्बोधन के इस्तेमाल किया गया है, वो भावनाओं को आहत करने वाला है। याचिका में मांग की गई थी कि फिल्म का नाम महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान रखना चाहिए। ये फिल्म 10 जून को रिलीज होने वाली है।

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म को राजपूत शासक पृथ्वीराज चौहान की जीवनी पर बनाया जा रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, सोनू सूद और संजय दत्त भी भूमिका निभा रहे हैं। सोनू सूद महाकवि चंद बरदाई की भूमिका में नजर आने वाले हैं। मानुषी छिल्लर फिल्म में संयोगिता के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में संजय दत्त काका कन्हा की भूमिका में नजर आएंगे।

संजय/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular