Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदिल्ली से शराब तस्करी रोकने के लिए आबकारी विभाग का तस्करों पर...

दिल्ली से शराब तस्करी रोकने के लिए आबकारी विभाग का तस्करों पर शिकंजा

-कारों और मोटरसाइकिल में छिपाकर अंग्रेजी शराब ला रहे पांच गिरफ्तार

गाजियाबाद (हि.स.)। दिल्ली से सस्ती शराब लाकर उत्तर प्रदेश में बेचने वाले तस्करों के खिलाफ आबकारी विभाग ने अभियान चला रखा है। इसी के तहत बुधवार को आबकारी विभाग की 4 टीमों ने सीमा एवं दिल्ली से सटे इलाकों में एक साथ चेकिंग अभियान चलाया। इसमें दिल्ली से शराब ला रहे 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। आई-20, वैगनआर कार और मोटरसाइकिल पर छुपा कर तस्करी की शराब ला रहे थे।

जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इन दिनों उत्तर प्रदेश सरकार ने बॉर्डर दिल्ली से आने वाली तस्करी की शराब पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चला रखा है। इस अभियान के तहत देर रात्रि में पांच टीमों का गठन करके अलग-अलग स्थानों पर दिल्ली से आ रहे वाहनों की चेकिंग की गई। इसमें 5 लोग ऐसे पाए गए जो तस्करी की शराब ला रहे थे।

उन्होंने बताया कि विभाग की टीमों ने दिल्ली बॉर्डर, ट्रांसपोर्ट नगर चेक पोस्ट, भोपुरा चेक पोस्ट, लोनी बॉर्डर पर देर रात्रि तक चेकिंग की। चेकिंग के दौरान पहली टीम ने टीपी नगर चेक पोस्ट पर यामाहा एफजेडएस मोटरसाइकिल पर परिवहन करते हुए 12 बोतल ऑफिसर च्वाइस ब्लू (प्रत्येक 750 एमएल) शराब के साथ देव कुमार को गिरफ्तार किया। दूसरी टीम ने दिल्ली बॉर्डर पर राजीव को वैगनआर कार पर परिवहन करते हुए 12 बोतल ब्लेंडर प्राइड (प्रत्येक 750 एमएल) के साथ गिरफ्तार किया गया। तृतीय टीम नेदो सौरभ चौधरी एवं इंद्रपाल सिंह को हुंडई आई 20 कार पर परिवहन करते हुए 12 कैन बट वाइजर बीयर के साथ तथा चतुर्थ टीम ने रविंद्र सिंह को बजाज डिस्कवर पर परिवहन करते हुए 7 बोतल ऑफिसर च्वाइस ब्लू, 02 बोतल वाइट एंड ब्लू (प्रत्येक 750 एमएल ), 4 पव्वे व्हिस्किन क्राफ्ट (प्रत्येक 180 एमएल) के साथ गिरफ्तार किया है। चारों वाहन और शराब जब्त कर ली गयी है। यह शराब केवल दिल्ली में ही बेची जा सकती है।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular