Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदिल्ली से आ रही बस ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदा,...

दिल्ली से आ रही बस ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदा, तीन की मौत

शाहजहांपुर (हि.स.)। दिल्ली से शाहजहांपुर आ रही एक तेज रफ्तार बस थाना तिलहर क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज के पास सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदते हुए पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा रविवार सुबह सात बजे हुआ। मृतकों की पहचान जनपद हरदोई के थाना मझिला क्षेत्र निवासी अतहर तथा शाहजहांपुर के थाना सेरामऊ दक्षिणी क्षेत्र निवासी सुरेश के रूप में हुई है। पुलिस तीसरे शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही थी। इस हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं। इनमें बस के दो यात्री भी शामिल हैं। घायलों को वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बस में 15 से 20 यात्री सवार थे। घटना में कुछ यात्रियों को मामूली चोंटे आईं। घायल यात्रियों की विस्तृत जानकारी तत्काल नहीं मिल पाई। घायल यात्री अपने साधनों से गंतव्य की ओर रवाना हो गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की प्रथम दृष्टया लगता है कि बस चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular