गाजियाबाद (हि.स.)। दिल्ली के खिचड़ीपुर इलाके से अगवा की गई बच्ची का शव पकड़े गए अपहरणकर्ता की निशानदेही पर पुलिस ने शुक्रवार को बरामद कर लिया है। परिजनों ने बेटी के अपहरण की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ इराज राजा ने बताया कि दिल्ली के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित खिचड़ीपुर से एक 10 वर्षीय किशोरी का अपहरण 23 फरवरी को हुआ था। दिल्ली पुलिस बच्ची की खोजबीन में लगी थी।
जांच के दौरान सुराग मिला कि बच्ची के अपहरण मामले में भोजपुर के तिबड़ा पट्टी निवासी एक युवक शामिल है। दिल्ली पुलिस ने दबिश देकर अपहरणकर्ता को हिरासत में ले लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बच्ची के शव को बरामद कर लिया है। बच्ची के शरीर पर चोटों के निशान पाये गए हैं, जिसके बाद परिजनों ने उसके साथ किसी प्रकार की अनहोनी होने की आशंका व्यक्त की है।
पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने पकड़े गए युवक का नाम अभी तक नहीं खोला है।
दिल्ली से अपहृत बच्ची का शव गाजियाबाद में मिला, एक अपहरणकर्ता गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
