सहारनपुर रीजन में इस महीने रोडवेज बसों की कमी रहेगी। वजह रीजन की 278 रोडवेज बसें चुनाव के लिए मांग ली गई हैं। इन बसों से पुलिस, मतदान कर्मी और होमगार्डों को भेजा जाएगा। परिवहन निगम ने चरणवार बसों का निर्धारण कर दिया है। जिसके चलते देश की राजधानी दिल्ली और प्रदेश की लखनऊ जाना मुशिकल होगा। सहारनपुर रीजन से रोडवेज बसें हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली जाएगी।
पंचायत चुनाव में पुलिस और मतदान कर्मचारियों को एक से दूसरी जगह भेजने के लिए रोडवेज बसों का सहारा लिया जाएगा। इसको लेकर रोडवेज को हर जिले से डिमांड मिल गई हैं। 13 से 19 अप्रैल तक खतौली डिपो से 16 बसें सहारनपुर-मुजफ्फरनगर जाएगी। 12 से 19 अप्रैल तक खतौली डिपो से नौ बसें सहारनपुर-मुजफ्फरनर जाएगी। इसी तरह से 27 से 29 अप्रैल तक खतौली डिपो की 26 रोडवेज बसें पुलिस और कर्मचारियों को लेकर हापुड़ जाएगी।
16 से 29 अप्रैल तक सहारनपुर डिपो की 18 व छुटमलपुर से 10 बसें मुजफ्फरनगर, शामली और बुलंदशहर जाएगी। 20 से 26 अप्रैल तक सहारनपुर डिपो की तीन बसें शामली में रहेंगी। 24 से 29 अप्रैल तक सहारनपुर की 21, छुटमलपुर से 10 बसें शामली में होगी। 17 से 19 अप्रैल तक सहारनपुर डिपो की 20, छुटमलपुर से 11 बसें मुजफ्फरनगर रहेगी। 12 से 15 अप्रैल तक मुजफ्फरनगर डिपो की 38 बसें सहारनपुर में रहेगी।
23 से 26 अप्रैल तक मुजफ्फरनगर की 48 बसें मेरठ व शामली में होगी। मुजफ्फरनगर डिपो की 48 बसें 27 अप्रैल को पुलिस और कर्मचारियों को लेकर बुलंदशहर व हापुड़ के लिए रवाना होगी, जो 29 अप्रैल तक वहीं रहेगी। सहारनपुर परिवहन रीजन ने चुनाव में 278 बसों को लगाया हैं। जिनमें सहारनपुर की 62, छुटमलपुर की 31, मुजफ्फरनगर से 134 और खतौली डिपो से 51 बसों को लगाया गया हैं। सभी बसें संबंधित जिले की पुलिस लाइन से रवाना की जाएगी। बसों की वापसी 30 अप्रैल को होगी।
