Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों...

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत

-मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त किया

गाजियाबाद(हि.स.)। मसूरी थाना क्षेत्र में मेरठ से दिल्ली की तरफ दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर थानाकुसलिया के पास इको वैन ने सड़क पर खड़े वाहन में पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें पति-पत्नी समेत चार लोगों की मौत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने घायलों का इलाज कराने के आदेश दिए हैं। वहीं सड़क हादसे के बाद घटना स्थल का दौरा किया।

घटनाक्रम के अनुसार ग्राम-कोंडेल थाना पलवल,हरियाणा निवासी तेजपाल अपने परिवार के लोगों के साथ दिल्ली से कहीं जा रहे थे। तभी उनकी इको वैन सड़क पर खड़े वाहन में घुस गई, जिसमें सुमित पुत्र श्रीपाल उम्र करीब-34 वर्ष (2), यगित पुत्र सुमित उम्र करीब-7 वर्ष, तेजपाल पुत्र राधेश्याम उम्र करीब-48वर्ष , बबली पत्नी तेजपाल उम्र करीब-40 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गई है।

इस भीषण दुर्घटना में निकिता पुत्री सुमित उम्र (10वर्ष) ,निवासी-गांव-कन्साल घायल हो गयी। उसे शाहदरा के जीटीबी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी आकाश पटेल ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आगे की जांच की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने प्रशासन को आदेश दिया है कि घायलों के इलाज में कोई लापरवाही न हो और बेहतर से बेहतर उन्हें इलाज उपलब्ध कराया जाए।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular