Wednesday, January 14, 2026
Homeअन्यदिल्ली में नाबालिग लड़की की हत्या का आरोपित बुलंदशहर से गिरफ्तार

दिल्ली में नाबालिग लड़की की हत्या का आरोपित बुलंदशहर से गिरफ्तार

नई दिल्ली(हि.स.)। बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार रात 16 साल की लड़की की 40 से अधिक बार चाकू गोदकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर इलाके से गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

बीती रात जन्मदिन की पार्टी में जा रही एक नाबालिग लड़की को आरोपित ने चाकू से कई वार करने के बाद उसके सिर पर भारी पत्थर से प्रहार कर हत्या कर दी।

अश्वनी/ब्रजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular