Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदिल्ली में इस भारी भीड़ को देखकर आप सोचिए कौन लाल-पीला हो...

दिल्ली में इस भारी भीड़ को देखकर आप सोचिए कौन लाल-पीला हो रहा होगा : अखिलेश यादव

● इस बार यूपी में खदेड़ा होबे : ओमप्रकाश राजभर

मऊ (हि.स.) सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के 19 वें स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बिगाड़ने व सुभासपा के सहयोग से कई दलों को साथ लेकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की मऊ जनपद के हलधरपुर में होने वाली महापंचायत रैली में पहली बार बतौर मुख्य अतिथि राजनैतिक मंच साझा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भारी भीड़ देखकर गदगद थे, श्री यादव ने कहा कि मैं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की बातें बहुत ध्यान से सुन रहा था, पूरा मैदान भरा है, खेत और सड़कों से लगातार लोग आ रहे हैं। बलिया के लोग अभी पहुंच नहीं पाए हैं। यह दूसरी महापंचायत है । सब तरफ लोग ही लोग हैं।

कहा कि यह पूरा मैदान पीले रंग सेभरा है, इसमें लाल रंग भी है और पूरा मैदान लाल-पीला हो गया है। हम लोग मऊ के मैदान में हैं, उधर दिल्ली में इस भारी भीड़ को देखकर आप सोचिए कौन लाल-पीला हो रहा होगा। अखिलेश यादव ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि यहां भी खदेड़ा होगा तो होगा। जिस दरवाजे से भाजपा सत्ता में आई थी, उसी दरवाजे को आपके नेता ओमप्रकाश राजभर ने बंद कर दिया है। हमने भी सिटकनी लगा दी है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए उन्होंने ओमप्रकाश राजभर को पूरे भाषण के दौरान कई बार बधाई दी। अखिलेश यादव ने कहा कि जिस समय पूर्वांचल जाग जाता है, उस समय यह निश्चित हो जाता है कि इतिहास बदलेगा। अगर हम लोग एक होकर संघर्ष करेंगे तो इस ताकत का कोई मुकाबला नहीं कर सकता।

दिल्ली में इस भारी भीड़ को देखकर आप सोचिए कौन लाल-पीला हो रहा होगा : अखिलेश यादव

कहा कि यूपी से भाजपा का सफाया होना निश्चित है जो लोग गठबंधन के पहले आकलन कर रहे थे कि कौन कितने सीटें जीतेगा, अब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी सहित अन्य दलों के गठबंधन के बाद लोग कहने लगे हैं कि कोई रोक नहीं सकता। श्री यादव ने कहा कि गठबंधन हो जाने के बाद हो सकता है जनता 400 सीट भी जिता दे। यह चुनाव भविष्य बनाने का चुनाव है, खोया हुआ सम्मान पाने का चुनाव है। अब झूठ बोलने वालों की कोई साजिश पिछड़ों और दलितों पर चलने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि हालात देखो, कहां पंहुच गया उत्तर प्रदेश। कुछ दिन पूर्व बड़े-बड़े मेडिकल कालेज का उद्घाटन पर्दा लगाकर हुआ, पर्दा हटाकर देख लो कि सब खोखला है, न दवाई है, न डाक्टर, न सुविधा।

इस अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि वे 2022 में यूपी के होने वाले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर आया हूं। पांच साल लगातार घरेलू बिजली क बिल माफ करावे खातिर लियाईल हईन, महंगाई से जनता के निजात दियावे खातिर लियाईल हईन। उन्होंने कहा किबंगाल में जैसे खेला होबे का नारा लगा था, और ममता दीदी ने ऐसा खेला किया की भाजपा को वहां से भागना पड़ा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रेमचंद प्रजापति, महेश प्रजापति, बलराम यादव, दुर्गा यादव, दयाराम पाल, बाबू रामपाल, राजीव राय, डॉ अरविंद राजभर, महेंद्र राजभर, सतीश बंजारा, रामसागर बिंद, अनिल सिंह चौहान, प्रेमचंद कश्यप, अल्ताफ अंसारी, शैलेन्द्र यादव साधू, अरशद जमाल, धर्म प्रकाश यादव, संतोष पांडेय आदि नेता मौजूद रहे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular