Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदिल्ली मुख्यमंत्री आवास पर तोड़फोड़ के खिलाफ कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन

दिल्ली मुख्यमंत्री आवास पर तोड़फोड़ के खिलाफ कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन

फतेहपुर (हि.स.)। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई तोड़फोड़ के खिलाफ जिले में शुक्रवार को आप कार्यकर्ताओं ने कचहरी परिसर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करके भाजपा कार्यकर्ताओं के कृत्य को अलोकतांत्रिक बताया। आप कार्यकर्ताओं का कहना रहा कि पार्टी को जवाब देना अच्छी तरह से आता है।

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष श्रीराम पटेल ने किया। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट तक आए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पुलिस की मिलीभगत से तोड़फोड़ एवं उदंडता की गई। भाजपा आप की लोकप्रियता से घबराकर नीच व घटिया मानसिकता का परिचय दे रही है। दंगाईयों ने तोड़फोड़ के साथ जानलेवा हमले का प्रयास किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अत्यंत निंदनीय कार्य किया।

आप ने सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पास किया ओर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के जरिए भाजपा को गुंडों की पार्टी बताया। कहा कि जवाब देना आप पार्टी भी अच्छी तरह से जानती है। विरोध प्रदर्शन में मनोज कुमार पाल, विजय गौतम, बृजभान प्रजापति, राजकरन सिंह, सुरेंद्र पासवान, राम किशोर विश्वकर्मा, रंजीत कुमार मौर्य, अरविंद यादव, शिवम गुप्ता, राकेश कुमार यादव भी मौजूद रहे।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular