Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदिल्ली महिला आयोग ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना का लिया संज्ञान, एसएसपी...

दिल्ली महिला आयोग ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना का लिया संज्ञान, एसएसपी को नोटिस जारी

गाजियाबाद(हि.स.)। नंदग्राम थाना क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना का दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने संज्ञान लिया है। उन्होंने इस मामले में एसएसपी को नोटिस जारी किया है। नोटिस में आरोपितों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक नगर (प्रथम) निपुण अग्रवाल ने बताया कि बुधवार तड़के करीब 4:30 बजे नंदग्राम पुलिस ने आश्रम के पास से एक महिला को बदहवास हालत में मिली। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

महिला नंद नगरी शाहदरा दिल्ली की रहने वाली है और यहां पर अपने भाई के पास वैम्बे कॉलोनी में जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। जब वह वापस जा रही थी तभी रास्ते से पांच लोगों ने उसे उठा लिया और आश्रम के पास ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गए।

आरोपियों ने महिला के साथ न केवल सामूहिक दुष्कर्म किया गया है, बल्कि उसके साथ निर्भया जैसी दरिंदगी की गई है। फिलहाल महिला की हालत नाजुक होने के कारण उसे दिल्ली के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है। पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि मामले में आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस मामले में दिल्ली महिला आयोग द्वारा पुलिस को नोटिस जारी किया गया है।

फरमान/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular