Saturday, April 4, 2026
Homeराज्यदिल्ली पुलिस ने ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज की

दिल्ली पुलिस ने ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज की

अश्वनी शर्मा
नई दिल्ली (हि.स.)। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। ग्रेटा थनबर्ग ने किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया था। ग्रेटा ने अपने एक्टिविज्म के चलते कम उम्र में प्रसिद्धि हासिल की। दुनिया के बड़े मंचों पर वह पर्यावरण को लेकर अपनी बात को बेबाकी से रखती रही हैं। किसानों की परेशानी को देखते हुए बुधवार को उन्होंने एक ट्वीट किया। इसके बाद से भारत में काफी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है।
ग्रेटा थनबर्ग स्वीडन की एक पर्यावरण कार्यकर्ता हैं, जिनके पर्यावरण आन्दोलन  को अन्तरराष्ट्रीय ख्यति मिली है। स्वीडन की इस किशोरी के आन्दोलनों के फलस्वरूप विश्व के नेता अब जलवायु परिवर्तन पर कार्य करने के लिए विवश हुए हैं। ग्रेटा का जन्म 3 जनवरी 2003 को हुआ था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular