Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर से हटाई बेरिकेटिंग

दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर से हटाई बेरिकेटिंग

गाजियाबाद (हि.स.)। यूपी गेट पर पिछले करीब एक साल से चल रहे चल रहे किसानों के आंदोलन स्थल पर दिल्ली-उत्तर प्रदेश के बार्डर पर शुक्रवार से दिल्ली पुलिस ने बेरिकेटिंग हटाई तो दूसरी ओर बॉर्डर पर जमे किसानों ने कहा कि वे लोग तो बहुत दिन से दिल्ली पुलिस से इस रास्ते को हटाने की मांग कर रहे थे।

शुक्रवार सुबह को दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 09 को खोलना शुरू कर दिया। जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-24 को भी खुल जायेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग 09 पर से बैरिकेट हटाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी। दिल्ली पुलिस द्वारा बेरिकेट हटाए जाने के दौरान दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक भी यूपी गेट पहुंचे।

बताया कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार किसानों से बात कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हम किसानों से टेंट हटाने की बात कर रहे। वही आंदोलन स्थल पर मौजूद भाकियू के गाजियाबाद जिलाध्यक्ष बिजेन्दर सिंह ने कहा कि यह रास्ता हमने नहीं बल्कि दिल्ली पुलिस ने बन्द कर रखा था। हम तो इस रास्ते को खोलने की मांग कर रहे थे।

फिलहाल दिल्ली के विभिन्न बार्डर पर चल रहे किसानों के आन्दोलन के कारण से बंद रास्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है। इससे पहले हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट सवाल उठा चुका है कि जब तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों पर रोक लगी है तो किसानों का प्रदर्शन क्यों हो रहा है? साथ ही दिल्ली पुलिस पर बॉर्डर पर यातायात जल्द बहाल करने को लेकर भी दबाव था।

RELATED ARTICLES

Most Popular