Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदिल्ली जा रहे उमरे महाप्रबंधक ने कानपुर सेंट्रल पहुंच, अफसरों से लिया...

दिल्ली जा रहे उमरे महाप्रबंधक ने कानपुर सेंट्रल पहुंच, अफसरों से लिया जायजा

कानपुर (हि. स.)। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का पद ग्रहण करने के बाद दिल्ली जाने से पहले प्रमोद कुमार देर रात प्रयागराज से कानपुर सेन्ट्रल पहुंचे। जहां पर कानपुर सेन्ट्रल के उप मुख्य यातायात प्रबंधक हिमांशु शेखर उपाध्याय ने अपनी टीम के साथ पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। कोविड-19 के चलते जीएम ने मीडिया से दूरी बनाए रखते हुए महाप्रबंधक श्रमशक्ति ट्रेन से दिल्ली की ओर प्रस्थान कर गए।

दिल्ली जाने से पहले गुरुवार देर रात ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक कानपुर सेंट्रल पहुंचे। यहां पर उनके प्रथम आगमन को लेकर पहले से ही मौजूद रेलवे अधिकारियों ने स्वागत करते हुए चल रहे कार्यों की रूपरेखा से रूबरू कराया। तो वहीं कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए जीएम अपने पर्सनल सैलून से बाहर नहीं निकले। रेलवे अधिकारी ने बताया कि आज महाप्रबंधक का दौरा कानपुर के लिए नहीं था। बल्कि वह किसी आवश्यक कार्य को लेकर प्रयागराज से नई दिल्ली जा रहे थे। तो वह पहले कानपुर सेंट्रल पर प्राइवेट सैलून से आए थे। जिन्हें बाद में कानपुर से नई दिल्ली जाने वाली श्रमशक्ति से रवाना किया गया है। फिलहाल जीएम ने किसी भी प्रकार से कोई भी असंतोष नहीं जताया है।

रेलवे महाप्रबंधक के स्वागत करने के डिप्टी सीटीएम हिमांशु शेखर उपाध्याय, सहायक वाणिज्य प्रबंधक संतोष त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी ज्ञान सिंह, स्टेशन अधीक्षक अनिल तिवारी, सीआईटी वी के तिवारी, आरपीएफ थाना प्रभारी पी.के.ओझा व अन्य रेलवे कर्मचारी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular