Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदिल्ली के गैंगस्टर टोनी और पिंकी के बीच यूपी में चली गोलियां,...

दिल्ली के गैंगस्टर टोनी और पिंकी के बीच यूपी में चली गोलियां, चार गिरफ्तार

गाज़ियाबाद (हि.स.)। दिल्ली-यूपी बॉर्डर से सटी बंगाली कालोनी में उस समय सनसनी फैल गयी जब दिल्ली के दो गैंगेस्टर के बीच फायरिंग हो गयी। लगातार गोलियों की आवाज़ सुनकर वहां अफरातफरी मच गई। थाना शालीमार गार्डन पुलिस मौके पर पहुंची और चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो पोनी रायफल, एक छुरा,एक बांस का डंडा व कारतूस बरामद हुए हैं।

एसीपी शालीमार गार्डन सूर्यबली मौर्य ने बताया कि बुधवार दोपहर मध्य दिल्ली के रहने वाले टोनी गैंग और पिंकी गैंग के मध्य दिल्ली में झगड़ा व फायरिंग हुई। दोनों गैंग के लोग फायरिंग करते-करते गाजियाबाद की सीमा में बंगाली कालोनी में घुस गए। दोनों और से लगातार फायरिंग होने की सूचना पुलिस को मिली। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और चार बदमाशों को दबोच लिया।

इस संबंध में दरोगा मंगल सिंह के बयान के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार बदमाशों में रफीक निवासी बी114 गाजीपुर दिल्ली पूर्वी दिल्ली, कैफ निवासी ग्राम भीकनपुर थाना बाबूगढ छावनी जिला हापुड, रोहित निवासी स्टेट बैंक के पास न्यू सीमापुरी थाना सीमापुरी दिल्ली तथा बिजेन्द्र निवासी 69बी ब्लाक शालीमार गार्डन थाना शालीमार गार्डन हैं, जिन्हें मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ जारी है।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular