Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदिल्ली का शातिर साइबर ठग कुशीनगर में गिरफ्तार, एटीएम से नकदी निकालने...

दिल्ली का शातिर साइबर ठग कुशीनगर में गिरफ्तार, एटीएम से नकदी निकालने में है माहिर

-21 अदद एटीएमकार्ड, 13 अदद सिमकार्ड, पीओएस मशीन, लग्जरी वाहन व नकदी बरामद

कुशीनगर(हि. स.)। कुशीनगर पुलिस ने दिल्ली के एक शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वह अंतरप्रांतीय गिरोह का सदस्य है। वह एटीएम से पैसा निकालने आये ग्राहकों को बातों में उलझाकर मदद करने के बहाने पासवर्ड देखकर व एटीएम कार्ड बदलकर मौके पर ही पीओएस मशीन के माध्यम से ऑनलाइन पैसा ट्रांन्सफर कर लेता था।

21 अदद एटीएमकार्ड, 13 अदद सिमकार्ड, पीओएस मशीन, पांच मोबाइल फोन, लग्जरी वाहन, स्कैचर, व ठगी की 173125 रुपए नकद राशि भी बरामद की है।

बुधवार को एसपी धवल जायसवाल ने पत्रकारों को इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्राधिकारी कसया पियूषकान्त राय के नेतृत्व में चले अभियान में थाना कसया व साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम ने विशुनपुरा कट एनएच 28 के पास से शातिर ठग को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान जॉनी शासी पुत्र महावीर शासी, जी ब्लाक फ्रेन्सी क्लब थाना सुल्तानपुरी पुरानी दिल्ली के रूप में हुई है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर धोखाधड़ी व आईटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि हम लोग एक चार पहिया वाहन से दिल्ली से मुजफ्फरनगर हापुड़ लखनऊ गोरखपुर होते हुए एक साथ निकलते हैं और रास्ते में पड़ने वाले एटीएम बूथ जिस पर भीड़भाड़ हो, वहां पर जाकर लाइन में खड़े हो जाते हैं और वहां पहले से लाइन में खड़े व्यक्ति को बातों में उलझा कर उनके एटीएम का पासवर्ड देख लेते हैं और मदद करने के बहाने से धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर उनको दूसरा एटीएम कार्ड दे देते हैं। फिर तुरंत ही गाड़ी में रखे पीओएस मशीन के माध्यम से उस एटीएम का पूरा पैसा दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लेते हैं। एसपी ने पुलिस टीम में शामिल एसएसआई मनोज कुमार पन्त, वरिष्ठ निरीक्षक हरेराम सिंह यादव, निरीक्षक आदित्य शाहू की सराहना की है।

गोपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular