पटना (हि.स.)। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली के एम्स में भर्ती है। कुशवाहा ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए लिखा है कि कल से वे दिल्ली एम्स में अपने स्वास्थ्य से संबंधित नियमित जांच के लिए भर्ती है।
बता दें कि बीते कुछ दिनों से उपेंद्र कुशवाहा बिहार दौरे पर है। सोमवार को अचानक वे दिल्ली रवाना हुए। कुछ लोगों का कहना कि अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें एम्स में भर्ती होना पड़ा है। हालांकि कुशवाहा ने खुद ट्वीट कर लिखा है कि वे रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं।
