Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में फर्जी वीजा बनवाने व विदेश की टूर यात्रा कराने...

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में फर्जी वीजा बनवाने व विदेश की टूर यात्रा कराने के नाम पर लाखों की ठगी

-भागने की फिराक में दो ठग पुलिस के हत्थे चढ़े,14पासपोर्ट व अन्य सामान बरामद

गाजियाबाद(हि.स.)। थाना कौशाम्बी पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वीजा बनवाने व विदेश की टूर यात्रा कराने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाले दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 14 पासपोर्ट, एक एलसीडी ,एक सीपीयू ,3 मोबाइल 9100 रुपये, तथा अल अक्सा इंटरनेशनल कंपनी के 100 विजिटिंग कार्ड बरामद किए हैं ।

पुलिस अधीक्षक नगर (द्वितीय) ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए ठगों में लखनऊ निवासी विष्णु व मोहित है, जबकि इस गिरोह के दो सदस्य चंडीगढ़ निवासी शशांक तथा लखनऊ निवासी सूरज फरार हैं। उन्होंने बताया कि ठगी करने वाला यह एक संगठित गिरोह है। जो फर्जी वीजा बनवा कर विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करता था। आज इन बदमाशों को उस समय पकड़ा गया, जब यह लोग क्लाउडनाइन से अपने सामान समेत भागने के फिराक में थे ।उन्होंने बताया कि इस गिरोह के बारे में विस्तृत जानकारी की जा रही है ताकि ग्रुप में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तारी हो सके।

फरमान अली

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular