नई दिल्ली(हि. स.)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार से शुरू हुआ बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी है। रुक-रुककर बारिश होने के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। हवा में ठंडक भी है।
सुबह एकबार फिर कई इलाकों में गरज के साथ मूसलाधार बरसात की शुरुआत हुई। बुधवार देर शाम तक राष्ट्रीय राजधानी में ताउते तूफान का असर लगभग खत्म हो गया था और हवाओं ने उत्तर की तरफ रुख कर लिया था। लेकिन शुक्रवार सुबह एकबार फिर तूफान का असर दिखने लगा।
स्काइमेट से मिले आंकड़ों के अनुसार पहले ही दिल्ली-एनसीआर मे 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और राजधानी के साछ ही आसपास के इलाकों में गरज के साथ बारिश का अनुमान जाहिर किया गया था। जिसके चलते पालम में भी 5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
उल्लेखनीय है कि चक्रवात ताउते का असर दिल्ली में बुधवार रात तक पूरी तरह पहुंच गया था। जिसके चलते राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में व्यापक बारिश देखने को मिली थी।मई महीने में इतनी ज्यादा बारिश सालों पहले हुई थी। लगातार हो रही बरसात के चलते दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 16 डिग्री कम रहा जो पिछले 70 वर्षों में सबसे कम है।
दिल्ली एनसीआरः फिर बदला मौसम, कई स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश
RELATED ARTICLES
