Friday, April 3, 2026
Homeराज्यदिल्लीः लालकिला हिंसा मामले में दो अन्य आरोपित गिरफ्तार

दिल्लीः लालकिला हिंसा मामले में दो अन्य आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली (हि.स.)। लालकिला हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान मनिंदरजीत सिंह और खेम प्रीत सिंह के रूप में हुई है। मनिंदरजीत सिंह पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला है जबकि खेम प्रीत सिंह स्वरूपनगर का रहने वाला है। इन दोनों की गिरफ्तारी के साथ अबतक कुल 14 आरोपित लालकिला हिंसा के मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 

क्राइम ब्रांच की डीसीपी मोनिका भारद्वाज के अनुसार, मनिंदरजीत सिंह डच नेशनल है और वह यूके में रहता है। दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि वह आईजीआई एयरपोर्ट से बाहर भागने की फिराक में है। गिरफ्तारी के डर से उसने अपने फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे और भागने की कोशिश कर रहा था। उसके खिलाफ दिल्ली पुलिस की तरफ से पहले ही लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। वह पहले भी दो आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है। दूसरा आरोपित खेम प्रीत सिंह पुलिसकर्मियों पर हमला करने में शामिल रहा है। घटना के समय पुलिसकर्मियों पर हमले कर रहा था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular