नई दिल्ली (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) में रॉबिन उथप्पा के बल्ले ने खूब रन उगले हैं। इस बार के सीज़न में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ठीक ठाक प्रदर्शन किया। उथप्पा ने आईपीएल 2022 में 12 मैच खेले 134.50 की स्ट्राइक रेट से 230 रन बनाए। 88 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा।
उथप्पा ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के के खिलाफ मुकाबले में महज 27 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में आठ चौके और एक छक्का शामिल रहे। उथप्पा के इस पारी की बदौलत ही सीएसके 210 रनों के स्कोर तक पहुँच पाई।
बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा 36 साल के हो चुके हैं। वे भारतीय टीम की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट भी खेल चुके हैं। उथप्पा 46 वनडे और 13 टी-20 इंटरनेशनल्स खेल चुके हैं। वर्ष 2006 में उन्होंने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था और वर्ष 2015 में आखिरी बार टीम इंडिया की जर्सी पहनी थी। जितनी रोमांचक उनकी बल्लेबाजी है, उतनी ही रोमांचक उनकी प्रेम कहानी भी है। रॉबिन ने शीतल गौतम से प्यार किया और शादी भी उन्हीं से की। शीतल हमेशा रॉबिन को स्टेडियम में चीयर और सपोर्ट करती हैं और उनका कोई भी मैच नहीं छोड़ती हैं।
कैसे हुई थी रॉबिन और शीतल की शादी?
रॉबिन ने 3 मार्च, 2016 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल गौतम से शादी की थी। 6 जून, 1981 को बेंगलुरु में जन्मीं शीतल पूर्व टेनिस प्लेयर हैं। शीतल ने 9 साल की उम्र से ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। शीतल के भाई अर्जुन गौतम भी टेनिस खिलाड़ी रह चुके हैं। ऐसे में वे ट्रेनिंग में शीतल की मदद किया करते थे।
कहाँ मिले थे रॉबिन और शीतल?
रॉबिन और शीतल बेंगलुरु के कॉलेज में साथ पढ़ते थे। रॉबिन उथप्पा कॉलेज में शीतल के जूनियर थे। दोनों ने एक-दूसरे को 7 सालों तक डेट किया था।
कैसे दोनों आए थे इतने करीब?
रॉबिन और शीतल दोनों को ही स्पोर्ट्स से काफी लगाव था और स्पोर्ट्स ने दोनों को करीब लाने में एक बड़ा रोल निभाया है। बताया जाता है कि दोनों ही फिटनेस को लेकर फ्रीकमंद हैं।
कैसे किया था रोबिन ने शीतल को प्रपोज़?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शीतल ने बताया था कि दोनों पार्क में बैठे थे और बातें कर रहे थे और एक दम रॉबिन ने अपने घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज़ कर दिया। यह देख शीतल कुछ देर के लिए कंफ्यूज हो गई थी और वो सोच में पड़ गई थी कि क्या उन्हें लेकर रॉबिन सीरियस हैं या यह महज़ एक मज़ाक है।
रिश्तेदारों को थी दोनों के रिश्ते से प्रॉब्लम
रॉबिन एक क्रिश्चियन परिवार से आते हैं और शीतल हिन्दू परिवार से। ऐसे में दोनों के ही परिवारों को इस रिश्ते के लिए मनाने में काफी मशक्कत करना पड़ी थी। लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते को परिवार वालों ने समझा और दोनों धर्मों के ही अनुसार उन्होंने अपनी शादी की थी।
सुनील
