औरैया (हि.स.)। जनपद की दिबियापुर विधान सभा क्षेत्र के गांव मलिकपुर के लोगों ने कहा मतदान का बहिष्कार या नोटा की दबेगी बटन चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही क्षेत्रीय विकास को लेकर गांवों में विरोध के सुर गूंजने लगे है, जहां के मतदाता नाला, सड़क न बनने या अन्य विकास कार्य न होने को लेकर मतदान बहिष्कार या नोटा दबाने की बात कह रहे हैं।
दिबियापुर क्षेत्र के गांव मलिकपुर के ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद भी गांव से लेकर रूरूगंज से पुरवा पीताराम होते हुए मलिकपुर तक की सड़क न बनने के कारण चुनाव बहिष्कार या नोटा दबाने का निर्णय लिया है।
मलिकपुर गांव के धर्मेन्द्र शाक्य, देवेन्द्र कुमार पूर्व प्रधान, शिवम शाक्य, बिरजू शाक्य, मोहित उर्फ आजाद, नरेन्द्र सिंह, रामशरन, बादाम सिंह, अमर सिंह शाक्य, दीपू शाक्य, जगदीश सिंह, आकाश शाक्य व अंकित कुमार आदि ने आज एक जगह पर एकत्रित होकर रोड नही नही तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए चुनाव बहिष्कार या नोटा बटन दबाने की बात कही।
ऊबड़ खबड़ सड़क से होती है परेशानी
मलिकपुर से रूरूगंज व बिधूना मार्ग से मिलाने वाली सड़क की हालत बहुत ही खराब है।जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बहुत असुविधा होती है और वाहन आदि के चालाने में दुर्घटना का डर लगा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले चुनाव के समय वर्तमान विधायक लाखन सिंह राजपूत ने उनके गांव से रूरूगंज तक सड़क बनवाने की बात कही थी परन्तु वह गांव टक में भी नही आये तक नहीं।
सुनील
