Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदिनदहाड़े कम्पोजिट विद्यालय के हेड मास्टर की गोली मारकर हत्या

दिनदहाड़े कम्पोजिट विद्यालय के हेड मास्टर की गोली मारकर हत्या

आज़मगढ़ (हि.स.)। जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में स्कूल जा रहा रहे हेड मास्टर की बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन के साथ ही बदमाशों की तलाश में जुटे हैं।

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कसड़ा आईमा गांव निवासी 46 वर्षीय संजय यादव गुरुवार की सुबह घर से विद्यालय के लिए निकले। वे हरैया ब्लॉक के अखईपुर में कंपोजिट विद्यालय में हेड मास्टर के पद पर तैनात थे। वे जैसे ही बाइपास भठठे के समीप पहुंचे की तभी बाइक सवार बदमाशों ने आचानक ताबड़तोड गोली मारकर संजय यादव को घायल कर दिए। गोली की आवाज को सुनकर खेतो में काम कर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाया तो बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल संजय यादव को आनन-फानन में शहर के एक निजी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन के साथ ही बदमाशों की तलाश में जुट गए हैं।

राजीव

RELATED ARTICLES

Most Popular