Tuesday, January 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेश दारोगा ने लाइसेंसी असलहे से गोली मारकर खुदकुशी की

 दारोगा ने लाइसेंसी असलहे से गोली मारकर खुदकुशी की

सीतापुर (हि.स.)। मछरेहटा थाना में तैनात एक दरोगा ने सरकारी असलहे से शुक्रवार की सुबह खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। दारोगा ने खुदकुशी क्यों की इसका कारण पता लगाया जा रहा है।

दरोगा मनोज कुमार मूलरूप से फतेहपुर जनपद कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जलाला गांव के रहने वाले थे। आज को उन्होंने सरकारी असलहे से खुद को गोली मार ली। घटना की जानकारी पर पहुंचे थाना प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मियों ने आनन-फानन में घायल दारोगा को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रवीन रंजन अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

एसपी ने बताया कि इस घटना के संबंध उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम भेजकर घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

महेश/दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular