Monday, April 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरदारूल उलूम अहले सुन्नत बहरूल उलूम में सत्र की समाप्ति पर 12...

दारूल उलूम अहले सुन्नत बहरूल उलूम में सत्र की समाप्ति पर 12 छात्रों को दस्तार बंदी व करत के 32 छात्रो को सनद दी ग‌ई

रोहित गुप्ता
उतरौला (बलरामपुर) जुमेरात की रात्रि दारूल उलूम अहले सुन्नत बहरूल उलूम पिपरी कोल्हुई में सत्र की समाप्ति पर 12 छात्रों को दस्तार बंदी व करत के 32 छात्रो को सनद दी ग‌ई। प्रबंधक मोहम्मद सुल्तान वारिस
खां व प्रिंस्पल मोहम्मद इरफान रजा मुशाहिदी के देखरेख में जलस‌ -ए -दस्तार संपन्न हुआ।इस मौके पर पैगामे आला हजरत व मुशाहिदे मिल्लत कान्फ्रेंस के नाम से मुन्तकिद हुआ।खानकाए आलिया हशमतिया मुशाहिदिया पीलीभीत सज्जादा नशीन कारी मोहम्मद जरताब रजा खान हशमती के जेरे सरपरस्ती तकरीब में मौजूद उल्माए कराम कुरआन हदीश की रोशनी में सीरते मुस्तफा और अकीद‌ए हक के मौजू पर लोगों को खिताब किया।जलसे की शुरूआत कारी मोहम्मद उमर ने तिलावते कुरआन से किया।और जलसे की निजामत कफील अम्बर ने की। शहजाद-ए-हुजूर मुशाहिदे मिल्लत मोहम्मद बुरहान रजा हशमती और अल्लामा कमरूद्दीन कुशीनगर ने भी खिताब किया।बारगाहे रसूले अनाम में शकील सादाब व नूरूल हुदा पैकर ने नातों का गुलदस्ता पेश किया।अंत में दस्तार बंदी की रस्म उलेमा के हाथों अदा की ग‌ई।कार्यक्रम के अंत में मुल्क के अम्नों अमान व शांति की दुआ मांगी ग‌ई। पूर्व प्रमुख सगीर आलम,अयाज मुस्तफा खां,मुजीब ठेकेदार,गौश मोहम्मद,मोहम्मद रफीक,सकील सादाब आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular