Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेश दारा सिंह नाम के व्यक्ति अच्छे-अच्छो को पटखनी दे देते हैं :...

 दारा सिंह नाम के व्यक्ति अच्छे-अच्छो को पटखनी दे देते हैं : जितिन प्रसाद

लखनऊ (हि.स.)। मऊ जनपद में घोसी विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि दारा सिंह नाम के व्यक्ति अच्छे-अच्छो को पटखनी दे देते हैं। हम लोग बचपन से सुनते आ रहे हैं। भाजपा के उम्मीदवार भी दारा सिंह चौहान है, जो उपचुनाव में विजयी होंगें।

लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन ने सम्मेलन में जोश बढ़ाते हुए कहा कि हमारा कहीं सम्मान है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। आने वाले पीढ़ीयों का कहीं ध्यान है तो वह भाजपा ही है। घोसी के विकास कार्यों में धन की कोई कमी नहीं होगी, यहां विकास का जाल बिछा दिया जायेगा। इसके साथ ही यहां के लोगों की निजी समस्याओं का ध्यान रखा जायेगा। एक-एक वोट रिकार्ड मत में पड़ने चाहिए।

जितिन प्रसाद ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की ओर इशारा करते हुए कहा कि सम्मेलन में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा मौजूद हैं। जो-जो उत्तर प्रदेश की समस्या को केन्द्र तक बुलन्द करते है। घोसी में बिजली, सड़क की समस्या नहीं होने दी जायेगी। जनता से अपील है कि यह उपचुनाव देश में संदेश देने वाला है, प्रदेश के भविष्य को तय करने वाला हैं। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों का चुनाव करें। मोदी और योगी के हाथों को मजबूत करें।

शरद/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular