Monday, April 13, 2026
Homeमनोरंजनदादी शर्मीला के जन्मदिन पर पोती सारा बोलीं - मजबूत पिलर बनकर...

दादी शर्मीला के जन्मदिन पर पोती सारा बोलीं – मजबूत पिलर बनकर मेरे साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद

दिग्गज फिल्म अभिनेत्री शर्मीला टैगोर आज अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी पोती सारा अली खान ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिये खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

सारा अली खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी और शर्मीला की दो तस्वीरों का कोलाज शेयर करते हुए लिखा-‘जन्मदिन मुबारक हो बड़ी अम्मा ….हमेशा मेरी मजबूत पिलर बनकर मेरे साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद !’

शर्मीला टैगोर और सारा अली खान दोनों ही बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां हैं। शर्मीला ऐसे तो सारा की दादी हैं। लेकिन सारा उन्हें प्यार से बड़ी अम्मी कहती हैं। शर्मीला और सारा आपस में एक खास और मजबूत बांड शेयर करती हैं। हालांकि, शर्मीला टैगोर काफी समय से अभिनय जगत से दूरी बनाये हुए हैं, लेकिन उनके शानदार अभिनय की आज भी हर कोई तारीफ़ करता है। रिपोर्ट्स के अनुसार लम्बे समय से बड़े पर्दे दूरी बनाये रखने के बाद शर्मीला जल्द ही फिल्म गुलमोहर में नजर आने वाली हैं।वहीं सारा अली खान फिल्म गैसलाइट में अभिनय करती नजर आयेंगी।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular