– पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम कर रखा था घोषित
झांसी (हि.स.)। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र से विगत सात वर्षों से दहेज हत्या मामले में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनके ऊपर 25,-25 हजार का इनाम घोषित किया गया। जो पुलिस को चकमा देकर पिछले सात साल से लगातार फरार चल रहे थे।
एसपी देहात गोपीनाथ सोनी ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2016 में मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अल्याई में दहेज को लेकर ससुरालीजनों द्वारा एक विवाहिता की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने ग्राम अल्याई व हाल निवासी रमेश खरे, श्रीमती आशा व अतुल खरे के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। ससुरालीजन लगातार फरार चल रहे थे और तीनों पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित था। सात साल बाद मऊरानीपुर कोतवाली प्रभारी जेपी पाल के साथ पुलिस टीम ने गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है।
महेश/मोहित
